Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर टूटे दाम

बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोने के भाव लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, वहीं चांदी की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर सोना हुआ सस्ता
सुबह 10:29 बजे MCX पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना 865 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत टूटकर 1,58,215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को सोना मामूली गिरावट के साथ 1,58,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था, जबकि मंगलवार को इसका बंद भाव 1,59,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,60,378 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,57,959 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो बनाया।
चांदी में 3 हजार रुपये तक की गिरावट
चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2,969 रुपये यानी 1.10 प्रतिशत टूटकर 2,67,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। चांदी बुधवार को 2,67,230 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,70,119 रुपये प्रति किलोग्राम था। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,68,464 रुपये का हाई और 2,66,580 रुपये प्रति किलोग्राम का लो स्तर छुआ।
सर्राफा बाजार में क्या रहे भाव?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के दामों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतों में 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई और इसका भाव 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 800 रुपये की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद सोना 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?
जानकारों के मुताबिक, वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है।







