Main Slideप्रदेश

प्रतीक यादव मौत मामले में NHRC की एंट्री, NGO ने उठाए सवाल, रखीं ये 3 बड़ी मांगें

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत का मामला अब नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) तक पहुंच गया है। मानवाधिकार के क्षेत्र में काम करने वाली एक NGO ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और मौत की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग की है।

शिकायत में दावा किया गया है कि प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (हृदय गति रुकना) बताया जा रहा है, लेकिन मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान और घटना की परिस्थितियां कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं। याचिका में कहा गया है कि प्रतीक यादव फिट और स्वस्थ जीवनशैली के लिए जाने जाते थे, ऐसे में उनकी अचानक मौत की गहन जांच जरूरी है।

NGO ने NHRC से मांग की है कि मामले की जांच के लिए तत्काल विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए। साथ ही लखनऊ सिविल अस्पताल और संबंधित रूट के CCTV फुटेज को न्यायिक अभिरक्षा में सुरक्षित रखने की मांग भी की गई है। इसके अलावा फॉरेंसिक जांच को राज्य सरकार के प्रभाव से मुक्त रखते हुए केंद्रीय फॉरेंसिक प्रयोगशाला (CFSL) से कराने की अपील की गई है, ताकि मामले की निष्पक्ष सच्चाई सामने आ सके।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close