Main Slideराष्ट्रीय

राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर बीजेपी का हमला, संबित पात्रा ने पूछा- 11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?

BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेशी दौरों को लेकर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। बीजेपी सांसद संबित पात्राने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और उन पर हुए कथित खर्च को लेकर कई सवाल उठाए। संबित पात्रा ने दावा किया कि साल 2004 से 2026 के बीच राहुल गांधी ने 54 निजी विदेश यात्राएं कीं, जिन पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हुए। उन्होंने कहा कि इस आंकड़े में सरकारी या संसदीय दौरे शामिल नहीं हैं।

बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी के चुनावी हलफनामों का हवाला देते हुए कहा कि आकलन वर्ष 2013-14 से 2022-23 तक उनकी कुल घोषित आय लगभग 11 करोड़ रुपये रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब घोषित आय 11 करोड़ रुपये थी, तो विदेश यात्राओं पर 60 करोड़ रुपये का खर्च कैसे हुआ। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी पिछले 22 वर्षों से जनप्रतिनिधि हैं और इस दौरान उन्होंने इटली, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों की यात्राएं की हैं।

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की अधिकांश विदेश यात्राएं सार्वजनिक रिकॉर्ड में मौजूद हैं। प्रेस कार्यक्रम, तस्वीरें, संसद से अनुपस्थिति और विभिन्न आयोजनों के दस्तावेज इन दौरों की पुष्टि करते हैं। हालांकि, इन यात्राओं के लिए फंडिंग कहां से हुई और उसका स्रोत क्या था, इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में संबित पात्रा ने कहा कि उनका मुख्य सवाल यही है कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के पीछे खर्च किए गए पैसों का स्रोत आखिर क्या था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close