Main Slideराष्ट्रीय

दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर शर्मनाक वारदात सामने आई है। रानी बाग इलाके में एक प्राइवेट स्लीपर बस के अंदर 30 वर्षीय महिला के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गी बस्ती में रहती है और मंगोलपुरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। सोमवार रात वह रोज की तरह काम से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस रुकी। महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से समय पूछा, तभी उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया गया। आरोप है कि बस का दरवाजा बंद कर दिया गया और चलती बस में दो लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के करीब दो घंटे बाद आरोपियों ने महिला को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद रानी बाग थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि महिला को रानी बाग इलाके से बस में बैठाया गया था और फिर नांगलोई क्षेत्र में ले जाकर अपराध को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close