Main Slideप्रदेश

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों का तबादला; कई SDO और नगर आयुक्त बदले

पटना: बिहार सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। तबादले में कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त बदले गए हैं। इनमें 2022, 2023 और 2024 बैच के IAS अधिकारी शामिल हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का DDC-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। गरिमा लोहिया को बाढ़ SDO के पद से हटाकर दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं अनिरुद्ध पाण्डेय को दानापुर SDO से हटाकर पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। तुषार कुमार को पूर्णिया SDO से हटाकर मधुबनी जिला परिषद का DDC, प्रधुम्न सिंह यादव को कटिहार SDO से हटाकर खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का निदेशक और आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिमी SDO से हटाकर सासाराम DDC बनाया गया है।

अंजली शर्मा को अरेराज SDO से हटाकर समाज कल्याण विभाग में निदेशक, निःशक्तता की जिम्मेदारी दी गई है। रोहित कर्दम को नौगछिया SDO से हटाकर कैमूर DDC, शिप्रा विजय कुमार चौधरी को आरा सदर SDO से हटाकर जमुई DDC और डॉ. नेहा कुमारी को सासाराम SDO से हटाकर कटिहार DDC बनाया गया है। इसके अलावा कृष्ण चन्द्र गुप्ता को कहलगांव SDO के पद से हटाकर मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

2024 बैच के IAS अधिकारियों को SDO की जिम्मेदारी

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2024 बैच के IAS अधिकारियों को भी कई अनुमंडलों में SDO की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर, प्रिया रानी को सासाराम, कृष्णा जोशी को बाढ़, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर और सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा SDO बनाया गया है। अजय यादव को बलिया, बेगूसराय, सूरज कुमार को कटिहार, विग्नेश टी.ए. को पूर्णिया, जतिन कुमार को शेरघाटी, गया, के. परीक्षित को नौगछिया, महेश कुमार को तारापुर, मुंगेर और कशिश बक्शी को पटना सिटी SDO की जिम्मेदारी दी गई है।

इस फेरबदल के बाद कृष्णा जोशी बाढ़ के नए SDO होंगे, जबकि कशिश बक्शी को पटना सिटी का SDO बनाया गया है। सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है। बता दें कि इससे पहले 18 अगस्त को भी बिहार सरकार ने 17 IPS अधिकारियों का तबादला किया था। इस दौरान भोजपुर और सीवान के SP समेत कई पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close