Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

फांसी नहीं, उम्रकैद दो ताकि वो घुट-घुट कर मरें, सुवेंदु के PA की मां का कलेजा फटा, हत्या के पीछे बड़ी साजिश का खुलासा!

कोलकाता/उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल में चुनावी रंजिश की आग ने एक और हंसते-खेलते परिवार को राख कर दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या के बाद अब उनकी मां हसीरानी रथ का वह बयान सामने आया है, जिसने पूरे सूबे की रूह कपा दी है। बेबस मां की आंखों से बहते आंसू और उनके लफ्जों ने बंगाल की राजनीति के काले सच को बेनकाब कर दिया है।

“4 मई के बाद कोई नहीं बचा पाएगा…”— मां का संगीन आरोप

शोक में डूबी मां हसीरानी रथ ने कैमरे पर रोते हुए कहा कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सीधे तौर पर राजनीतिक हत्या है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके बेटे को पहले से ही धमकियां मिल रही थीं। हसीरानी ने आरोप लगाया, कुछ लोगों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि 4 मई के बाद कोई उन्हें नहीं बचा पाएगा, और देखिए… आज वही खौफनाक बात सच साबित हुई।”

मां ने आगे कहा कि जब से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनावी मैदान में मात दी है, तब से उनका परिवार मौत के साये में जी रहा था। उन्होंने मांग की कि वह हत्यारों के लिए फांसी नहीं, बल्कि उम्रकैद चाहती हैं, ताकि वे अपनी पूरी जिंदगी सलाखों के पीछे तड़पते हुए गुजारें।

किलर मशीन की तरह आए हमलावर, सिर्फ रथ को बनाया निशाना

बुधवार रात जो हुआ, वह किसी हॉरर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ अपनी कार से जा रहे थे, तभी एक कार और कई बाइकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। हमलावरों का इरादा बिल्कुल साफ था— उन्हें सिर्फ चंद्रनाथ को खत्म करना था।

  • सटीक हमला: बदमाशों ने गाड़ी रुकवाई और बेहद करीब से 5 गोलियां चंद्रनाथ के शरीर में उतार दीं।

  • प्रोफेशनल शूटर: पुलिस जांच में हैरान करने वाली बात यह आई है कि कार में अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें छुआ तक नहीं। उनका पूरा फोकस सिर्फ चंद्रनाथ पर था।

जांच में जुटी पुलिस

गोलीबारी के बाद इलाके में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग जब तक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से मिले खाली कारतूसों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए कातिलों के गिरेबान तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close