Main Slideव्यापार

शेयर बाजार में शानदार वापसी, सेंसेक्स 521 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,946 के पार

भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। पिछले कारोबारी दिन की भारी गिरावट के बाद आज बाजार ने जोरदार वापसी की। हफ्ते के आखिरी दिन बाजार खुलते ही तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार करता नजर आया, जिससे निवेशकों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। आज के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 521.60 अंक की तेजी के साथ 77,153.25 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 170.90 अंकों की बढ़त लेकर 23,946.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बैंक निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी रही और यह 718.70 अंक चढ़कर 55,540.40 के स्तर पर पहुंच गया। मिडकैप और फिन निफ्टी इंडेक्स में भी मजबूती देखी गई।

अगर टॉप गेनर्स की बात करें तो बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों का दबदबा रहा। श्रीराम फाइनेंस करीब 2.98 प्रतिशत चढ़कर 1,025.95 रुपये पर पहुंच गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2.33 प्रतिशत की तेजी आई और यह 189 रुपये पर कारोबार करता दिखा। केनरा बैंक में 1.74 प्रतिशत की बढ़त रही और इसका भाव 140.31 रुपये रहा। टाटा मोटर्स के कमर्शियल सेगमेंट में 1.61 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। वहीं, विप्रो और बजाज फाइनेंस में क्रमशः 1.47 प्रतिशत और 1.43 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

बाजार में आई इस रिकवरी की मुख्य वजह निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी मानी जा रही है। मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले दिन की भारी बिकवाली के बाद निवेशकों ने सस्ते भाव पर खरीदारी की। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबरों ने वैश्विक बाजारों को सहारा दिया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। बैंकिंग सेक्टर में आई मजबूती ने भी पूरे बाजार के सेंटिमेंट को सकारात्मक किया।निवेशकों के लिए यह तेजी संकेत देती है कि बाजार में अभी भी मजबूती बनी हुई है। हालांकि उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है, लेकिन निफ्टी का 23,900 के ऊपर टिके रहना फिलहाल राहत देने वाला संकेत माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close