Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसा धौलाना-गुलावटी रोड पर हुआ, जहां बारातियों से भरी बस और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई बारात लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गई। शादी समारोह के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी कपूरपुर-धौलाना मार्ग पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक हाइड्रा ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बस में सवार यात्रियों में से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ट्रक को मौके से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर बस के ऊपर पलट गया, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस और रेस्क्यू टीम को घायलों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close