Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष श्री अपरिमेय दास जी ने ‘आज की खबर’ के चेयरमैन डॉ. चन्द्रसेन वर्मा को जन्मदिन पर दिया आशीर्वाद

आज लखनऊ स्थित श्री राधा-रमण इस्कॉन मंदिर में एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस्कॉन मंदिर, लखनऊ के अध्यक्ष श्री अपरिमेय श्याम दास जी ने ‘आज की खबर’ समाचार समूह के चेयरमैन डॉ. चन्द्रसेन वर्मा जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हृदय से मंगल आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं. इस शुभ अवसर पर श्री अपरिमेय दास जी ने अपनी स्वलिखित आध्यात्मिक पुस्तक “भक्ति – सनातन का आधार” डॉ. वर्मा जी को सप्रेम भेंट की.

कार्यक्रम के दौरान इस्कॉन मंदिर के वरिष्ठ सदस्यों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा हरे कृष्ण महामंत्र के मधुर भजनों का गायन कर डॉ. चन्द्रसेन वर्मा जी को जन्मदिन की बधाई दी गई। तत्पश्चात श्री श्री राधा-रमण जी की विशेष मंगल आरती संपन्न हुई और सभी उपस्थित भक्तों एवं अतिथियों को भगवान का दिव्य महाप्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्री अपरिमेय दास जी ने कहा, “डॉ. चन्द्रसेन वर्मा जी सनातन संस्कृति और सत्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।”

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close