Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे दक्षिण काली मंदिर, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज का लिया आशीर्वाद

 

उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर, हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने परमपूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुदेव की चल रही 22 घंटे की कठिन साधना के दर्शन किए और रुद्राभिषेक में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

गुरुदेव की साधना और रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। साधना के इस दिव्य वातावरण में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुदेव के तप, त्याग और शिव आराधना को नमन किया।

 शांतनु शुक्ला

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close