Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयव्यापार

Meta को न्यू मेक्सिको कोर्ट का बड़ा झटका, युवाओं को नुकसान पहुंचाने के मामले में करीब 5,000 करोड़ रुपये का जुर्माना

Instagram, Facebook और WhatsApp की मूल कंपनी Meta को अमेरिका के न्यू मेक्सिको में बड़ा कानूनी झटका लगा है। न्यू मेक्सिको की एक अदालत ने युवाओं को कथित नुकसान पहुंचाने के मामले में कंपनी पर 567 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 5,000 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह राशि प्रभावित युवाओं के पुनर्वास और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च की जाएगी।

दो चरणों में लगा कुल 942 मिलियन डॉलर का जुर्माना

यह मामला मार्च 2026 में पहले चरण के फैसले के बाद दूसरे चरण में पहुंचा। पहले चरण में अदालत ने Meta पर 375 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया था। अब दूसरे चरण में 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है। इस तरह दोनों चरणों को मिलाकर कंपनी पर कुल 942 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 9,000 करोड़ रुपये) का आर्थिक दंड लगाया गया है।

किन वजहों से सुनाया गया फैसला?

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि Meta के प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ फीचर्स युवाओं में सोशल मीडिया की लत को बढ़ावा देते हैं। साथ ही अदालत ने आयु सत्यापन (Age Verification) की प्रभावी व्यवस्था, डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत करने और बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री पर प्रभावी निगरानी तथा रोकथाम के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जाने को भी गंभीर माना।

जुर्माने की राशि का होगा यह उपयोग

अदालत के आदेश के अनुसार, जुर्माने की राशि में से करीब 420 मिलियन डॉलर युवाओं की स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किए जाएंगे। शेष राशि अगले पांच वर्षों तक जागरूकता अभियान, रोकथाम कार्यक्रम, स्क्रीनिंग सेवाओं और युवाओं की सुरक्षा से जुड़े अन्य उपायों पर खर्च की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close