Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 21वीं मंजिल के फ्लैट से उठीं लपटें, छह दमकल गाड़ियां मौके पर

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-119 की हाईराइज अरण्य (The Aranya) सोसाइटी में सोमवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटें आसपास के फ्लैटों तक पहुंच गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

21वीं मंजिल से शुरू हुई आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की अरण्य सोसाइटी की है। बताया जा रहा है कि आग 21वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जिसके बाद कम से कम दो फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

AC में ब्लास्ट की आशंका

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह एयर कंडीशनर (AC) में विस्फोट होना बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close