Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

बकरीद को लेकर CM योगी सख्त, खुले में नमाज और कुर्बानी पर रोक, जारी किए 10 बड़े निर्देश

बकरीद को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। रविवार को हुई हाई लेवल बैठक में सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारियों को त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि बकरीद पर किसी भी हालत में खुले में नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। नमाज केवल मस्जिद और ईदगाह परिसर के अंदर ही अदा की जाएगी। साथ ही खुले में कुर्बानी पर भी रोक रहेगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी तरह का समझौता न किया जाए। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर CCTV कैमरों व ड्रोन से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और कहीं भी गंदगी न फैलने पाए।

बकरीद को लेकर CM योगी के 10 बड़े निर्देश

1. नमाज केवल मस्जिद और ईदगाह परिसर में ही पढ़ी जाए
2. किसी भी हालत में खुले में नमाज न हो
3. सड़क जाम कर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी
4. भीड़ अधिक होने पर शिफ्ट में नमाज पढ़ी जाए
5. खुले में किसी प्रकार की कुर्बानी न हो
6. प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी
7. कुर्बानी के बाद साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए
8. हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए
9. ईदगाहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे
10. संवेदनशील इलाकों में CCTV और ड्रोन से निगरानी की जाए

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close