Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश का खुलासा, ईरान समर्थित आतंकी गिरफ्तार

अमेरिका की जांच एजेंसियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कथित साजिश का बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ईरानी सैन्य कमांडर Qasem Soleimani की मौत का बदला लेने के लिए इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी के पास फ्लोरिडा स्थित इवांका ट्रंप के आवास का नक्शा भी मिला है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी 2020 में बगदाद में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद से ट्रंप परिवार के खिलाफ बदले की भावना रखता था। इसी हमले में कासिम सुलेमानी की मौत हुई थी। पूर्व इराकी सैन्य अधिकारी एंतिफाध कंबर ने दावा किया कि आरोपी खुलेआम बदला लेने की बातें करता था। उनके अनुसार, अल-सादी ने कहा था कि “इवांका को मारना होगा, ताकि ट्रंप का घर भी उसी तरह जले जैसे उन्होंने हमारा घर जलाया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close