आज की ख़बर में एडिटर स्पेशल अफेयर्स बने प्रशांत शर्मा

लगातार देशभर में अपनी टीम का विस्तार कर रहे आज की खबर के साथ दिग्गज पत्रकारों के जुड़ने का सिलसिला जारी है और इसी कड़ी में भारतीय मीडिया जगत की मशहूर शख्सियत प्रशांत शर्मा अब आज की खबर के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। प्रशांत शर्मा पत्रकारिता जगत का वो चेहरा हैं जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, देश ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी प्रशांत शर्मा की ग्राउंड लेवल पत्रकारिता के चर्चे रहे हैं। विदेशी दूतावासों से अपने बेहतरीन सम्बन्धों के लिए चर्चित पत्रकार प्रशांत शर्मा आज की ख़बर में बतौर एडिटर स्पेशल अफेयर्स की जिम्मेदारी संभालेंगे।
भारतीय टीवी जगत की पत्रकारिता में प्रशांत शर्मा हिंदी भाषी चैनल के पत्रकार होते हुए भी कई देशों के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों और राजदूतों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू कर चुके हैं। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आए “भूटान के प्रधानमंत्री”, G20 सम्मेलन में सदस्यता मिलने के बाद पूरे विश्व की चर्चा का केंद्र रहे “अफ्रीका यूनियन के चेयरपर्सन कोमोरोस के राष्ट्रपति”, सेव सॉइल अभियान के लिए मोटरसाइकिल पर विश्व की यात्रा पर निकले “सदगुरु”, फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और सिंगर मीका सिंह के प्रशांत शर्मा द्वारा लिए गए एक्स्क्लूसिव इंटरव्यू चर्चित रहे हैं।
आज की ख़बर में जुड़ने से पहले प्रशांत शर्मा कई मीडिया संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं जिनमें (जी न्यूज, एएनआई, XYZ न्यूज एजेंसी, फर्स्ट इंडिया, हिंदी खबर, सुदर्शन टीवी और दैनिक राष्ट्रदूत) जैसे मीडिया हाउस शामिल हैं। प्रशांत शर्मा को तिमोर लेस्ते के उप प्रधानमंत्री, राजस्थान सरकार, हरियाणा के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों सहित विभिन्न दूतावासों और संस्थाओं से 100 से ज्यादा अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। प्रशांत शर्मा ने अपनी हर पारी में अपने अनुभवों से कुछ नया और लीग से हटकर काम किए हैं…आज की ख़बर के साथ जुड़ने पर चैनल के चेयरमैन डॉ. चंद्रसेन वर्मा ने प्रशांत शर्मा को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।







