Main Slideराष्ट्रीय

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित

नरेंद्र मोदी आज रात साढ़े आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन ऐसे समय पर होने जा रहा है, जब संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव तेज हो गया है। फिलहाल प्रधानमंत्री के संबोधन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, लेकिन इसके विषय को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं कि पीएम अपने भाषण में महिला आरक्षण के मुद्दे और विपक्ष के रुख पर बड़ा बयान दे सकते हैं।

आज हुई कैबिनेट बैठक के दौरान भी प्रधानमंत्री विपक्ष पर हमलावर नजर आए। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन न करने को महिलाओं के हितों के खिलाफ कदम बताते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने इसे विपक्ष की बड़ी राजनीतिक भूल करार दिया और कहा कि आने वाले समय में उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह संदेश देश के हर गांव तक पहुंचना चाहिए कि विपक्ष महिलाओं के मुद्दों पर नकारात्मक सोच रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष अब अपनी स्थिति को सही ठहराने के लिए कोशिशों में जुटा हुआ है। अब सभी की नजरें प्रधानमंत्री के आज रात होने वाले संबोधन पर टिकी हैं, जिसमें इस मुद्दे पर सरकार का रुख और आगे की रणनीति स्पष्ट हो सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close