Main Slideप्रदेश

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 46 IPS अधिकारियों का तबादला

झारखंड में शुक्रवार शाम बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया, जिसमें 17 आईएएस और 46 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस बदलाव में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, वहीं कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। दो अलग-अलग आदेशों के जरिए कई जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

आईएएस अधिकारियों की सूची कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी की गई है। इसके तहत 2013 बैच के अधिकारी राजीव रंजन को जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) का उपायुक्त और जिला दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में विशेष सचिव थे और उनके पास मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार भी था।

अन्य प्रमुख नियुक्तियों में संदीप कुमार को लातेहार, अनन्य मित्तल को गढ़वा, दिलेश्वर महतो को गुमला, मेघा भारद्वाज को पाकुड़, लोकेश मिश्रा को गोड्डा, शशि प्रकाश सिंह को देवघर, उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा, हेमंत सती को हजारीबाग, मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), ऋतुराज को रामगढ़, रानी आनन्य को चतरा, दीपक कुमार दुबे को साहेबगंज, दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू, सौरभ कुमार भुवनिया को खूंटी, संदीप कुमार मीना को लोहरदगा और आलोक कुमार को जामताड़ा का उपायुक्त बनाया गया है।

आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी की गई है। इसमें पुलिस महानिरीक्षक से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। प्रमुख पुलिस महानिरीक्षक पदों पर नरेन्द्र कुमार सिंह को अभियान, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को बोकारो, क्रांति कुमार गेडिदेशी को निगरानी-सह-सुरक्षा (झारखंड ऊर्जा विकास निगम), माइकलराज एस. को रेल और सुनील भास्कर को झारखंड सशस्त्र पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। आशुतोष शेखर को गढ़वा, अनुदीप सिंह को पाकुड़, प्रवीण पुष्कर को देवघर, मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़, नाथू सिंह मीणा को बोकारो, अनिमेश नैथानी को चतरा, अमन कुमार को हजारीबाग, कुमार शिवाशीष को कोडरमा, कपिल चौधरी को पलामू, शंभू कुमार सिंह को जामताड़ा, ऋषभ गर्ग को खूंटी, राजकुमार मेहता को एटीएस, एस. मोहम्मद याकूब को धनबाद (ग्रामीण), गौरव गोस्वामी को रांची (ग्रामीण), शुभम कुमार खंडेलवाल को जमशेदपुर (ग्रामीण) और ललित मीणा को जमशेदपुर (सिटी) का एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और विशेष शाखा में भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह फेरबदल राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close