jobMain Slide

CRPF में निकली बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन?

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल (तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायनियर) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9,175 रिक्तियों को भरा जायेगा। हालांकि आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन नियम और आवेदन की तिथि पहले ही जारी कर दी गई है।

आवेदन कब से होंगे?

CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन 20 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2025 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर भर्ती संबंधित लिंक (जैसे LBO भर्ती या कांस्टेबल भर्ती 2026) पर क्लिक करें।
  3. पहले स्वयं को पंजीकृत (Registration) करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें।
  5. आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट करें।
  6. सबमिट होने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।

वैकेंसी विवरण

  • कुल रिक्तियाँ: 9,175
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 9,096
  • महिला उम्मीदवारों के लिए: 79

योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा कुछ तकनीकी और ट्रेड संबंधी पदों के लिए ITI प्रमाणपत्र और अनुभव आवश्यक हो सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है।
  • SC, ST, महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्ति है।

उम्मीदवार यहां दी गई जानकारी के आधार पर आवेदन की तैयारी कर सकते हैं और निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close