Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

भवानीपुर में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन, ममता सरकार पर जमकर निशाना

पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित भवानीपुर सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि इस बार बंगाल पूरी तरह बदलाव के मूड में है। उन्होंने दावा किया कि राज्य का युवा बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट करेगा और तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देगा।

शाह ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल टोलबाज़ी, बेरोजगारी और कथित गुंडागर्दी से त्रस्त है, वहीं भ्रष्टाचार भी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ममता बनर्जी को सत्ता से हटाया जाए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो सीमा क्षेत्रों को सख्ती से नियंत्रित किया जाएगा और घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार बंगाल में 170 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और इसकी शुरुआत भवानीपुर से होगी।

इस दौरान अमित शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन राज्यों ने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलाव को स्वीकार किया, वे आज विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वह आगामी 15 दिनों तक पश्चिम बंगाल में प्रवास कर चुनावी अभियान को और तेज करेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close