Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

कुशीनगर के खड्डा में भैंसहा मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से 12 घायल

कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में भैंसहा मेले के दौरान बुधवार रात दो अलग-अलग हादसों ने हड़कंप मचा दिया। मेले में चल रहा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झूला चार चक्कर लगाने के बाद ही खराबी के संकेत देने लगा था, लेकिन ऑपरेटर ने इसे नजरअंदाज कर संचालन जारी रखा। अचानक झूला टूटकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर मेले में भारी भीड़ उमड़ी थी, जहां यूपी और बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका इलाज वहीं किया जा रहा है, जबकि अन्य को जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने प्रशासन को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार झूले के गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए चिकित्सा और अग्निशमन टीमों को तुरंत तैनात किया गया।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close