Main Slideराष्ट्रीय

अनिल अंबानी पर CBI का शिकंजा, LIC को 3750 करोड़ की चपत के आरोप में FIR दर्ज

नई दिल्ली: देश के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। Central Bureau of Investigation (CBI) ने एक कथित बैंकिंग और निवेश घोटाले में नई FIR दर्ज की है। इस मामले में Reliance Communications, उसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी और कुछ अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, यह पूरा मामला Life Insurance Corporation of India (LIC) के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है, जिसमें कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है। CBI के मुताबिक, LIC ने रिलायंस कम्यूनिकेशंस द्वारा जारी सिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) में कुल 4500 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसमें 3000 करोड़ रुपये वर्ष 2009 में और 1500 करोड़ रुपये वर्ष 2012 में लगाए गए थे। हालांकि, अब तक लगभग 3750 करोड़ रुपये की राशि बकाया बताई जा रही है, जिसे लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

FIR में कहा गया है कि यह शिकायत LIC के रीजनल मैनेजर (लीगल) मनोज कुमार तेजन की ओर से दर्ज कराई गई है। आरोप है कि निवेश प्रक्रिया के दौरान अनियमितताएं बरती गईं और जानबूझकर LIC को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। CBI अब पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि निवेश में गड़बड़ी कैसे हुई और इसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close