खेल

प्रैक्टिस मैच में बवाल? कप्तान ईशान किशन को आउट कर गेंदबाज ने दिखाई उंगली, बाहर जाने को कहा

हैदराबाद। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले टीमों ने तैयारी तेज कर दी है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के प्रैक्टिस सेशन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। अभ्यास मैच के दौरान टीम के ही दो खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

प्रैक्टिस मैच में गरमा गया माहौल

दरअसल, SRH ने अपने स्क्वाड को दो हिस्सों में बांटकर अभ्यास मैच खेला। दूसरी पारी के आठवें ओवर में लेग स्पिनर जीशान अंसारी गेंदबाजी करने आए। उस समय कप्तान ईशान किशन शानदार लय में थे और महज 20 गेंदों में 52 रन बना चुके थे।किशन ने शुरुआत में जीशान की जमकर धुनाई की, लगातार चौके-छक्कों से स्पिनर पर दबाव बना दिया। लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वे आउट हो गए।

विकेट के बाद भड़क गए गेंदबाज

ईशान किशन का विकेट मिलते ही जीशान अंसारी का जोश कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। उन्होंने आक्रामक अंदाज में कप्तान को पवेलियन की ओर इशारा कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच हल्की बहस की स्थिति भी बन गई। हालांकि, ईशान किशन ने मुस्कुराकर माहौल को शांत कर दिया और विवाद को आगे नहीं बढ़ने दिया।

कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान के कंधों पर

आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में SRH को नियमित कप्तान पैट कमिंस की कमी खलेगी, जो चोट के चलते शुरुआती मैचों से बाहर हैं। ऐसे में टीम की कमान ईशान किशन को सौंपी गई है।

टीम को जीशान से उम्मीदें

जीशान अंसारी टीम के प्रमुख स्पिन विकल्पों में गिने जाते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने सीमित मौकों में 6 विकेट हासिल किए थे और इस बार उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। SRH अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जहां टीम नए कप्तान के नेतृत्व में मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close