Main Slideराष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, आईएमडी का येलो अलर्ट जारी

Delhi और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे और कई जगहों पर गरज के साथ बारिश भी हुई। India Meteorological Department (आईएमडी) ने पहले ही 15 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। इसी को देखते हुए राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। तापमान की बात करें तो शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को हल्की बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग का अनुमान है कि 15 से 18 मार्च के बीच हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी और अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। आज पूरे दिन दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह से दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं सुबह के समय बाहर निकलने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बारिश के कारण लोगों की दैनिक यात्रा प्रभावित हुई। मौसम में बदलाव का असर दिल्ली से सटे राज्यों Punjab और Haryana में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में 15 से 19 मार्च के बीच बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है और यहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close