Main Slideखेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाक महामुकाबले ने डिजिटल दुनिया में रचा इतिहास, तोड़े व्यूअरशिप के पुराने रिकॉर्ड

ICC T20 World Cup 2026 में 15 फरवरी को खेला गया भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिकॉर्ड तोड़ गया। फैंस के जबरदस्त उत्साह ने इस मैच को टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला बना दिया।

16.3 करोड़ की रिकॉर्ड डिजिटल रीच

टूर्नामेंट के आधिकारिक डिजिटल और ब्रॉडकास्ट पार्टनर JioStar के मुताबिक, इस हाई-वोल्टेज मैच को 163 मिलियन (16.3 करोड़) की रिकॉर्ड डिजिटल रीच मिली। वहीं JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर 454 मिलियन से ज्यादा व्यूज दर्ज किए गए। मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।यह आंकड़ा 2024 में खेले गए भारत बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल से भी आगे निकल गया। इससे पहले 7 फरवरी 2026 को भारत-अमेरिका मैच को 260 मिलियन और भारत-नामीबिया मुकाबले को 240 मिलियन व्यूज मिले थे, लेकिन ये दोनों मुकाबले भारत-पाक मैच से काफी पीछे रहे।

20 अरब मिनट का वॉच टाइम

सभी प्लेटफॉर्म मिलाकर मैच को 20 अरब मिनट का कुल वॉच टाइम मिला, जो पिछले संस्करण की तुलना में 42% ज्यादा है। वहीं 2024 के भारत-पाक मुकाबले के मुकाबले डिजिटल दर्शकों में 56% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मैदान पर भारत का दबदबा

कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। Ishan Kishan ने 40 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाज Hardik Pandya, Jasprit Bumrah, Axar Patel और Varun Chakravarthy ने शानदार गेंदबाजी कर विपक्षी बल्लेबाजी को धराशायी कर दिया। भारत ने मुकाबला 61 रन से अपने नाम किया।

सुपर-8 में भारत की एंट्री

इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप A में लगातार तीन जीत के साथ 6 अंक हासिल किए और सुपर-8 में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई। वहीं पाकिस्तान के लिए आगे की राह कठिन हो गई है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे अब नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। भारत-पाक मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन है — जो मैदान से लेकर मोबाइल स्क्रीन तक इतिहास रच देता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close