Main Slideराष्ट्रीय

एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, शर्ट उतार कर पीएम मोदी के खिलाफ जताया विरोध

नई दिल्ली। एआई इंपैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए, जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील के विरोध में आए हैं। यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से साझा किए गए वीडियो में कहा गया, “जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो तो साफ है कि पीएम मोदी कंप्रोमाइज्ड हैं। इसी सच्चाई को बेनकाब करने भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता एआई समिट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं! इंकलाब जिंदाबाद।

पुलिस ने लिया एक्शन

दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जांच की जा रही है कि प्रदर्शनकारी पास के जरिए अंदर आए थे या क्यूआर कोड से। बीजेपी ने इस प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को धूमिल करने वाला बताया। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने लिखा, “पॉलिटिकल विरोध एक डेमोक्रेटिक हक है, लेकिन भारत की ग्लोबल इमेज को नुकसान पहुंचाना गलत है। कांग्रेस को इसके लिए शर्म आनी चाहिए।”

ट्रेड डील का अपडेट

कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट मार्च में साइन होने और अप्रैल में लागू होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि यूके और ओमान के साथ भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अप्रैल में लागू हो सकते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के साथ समझौता सितंबर में लागू होने की उम्मीद है। अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट के लीगल टेक्स्ट को फाइनल करने के लिए भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों के बीच तीन दिन की मीटिंग 23 फरवरी से अमेरिका में शुरू होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close