Main Slideप्रदेश

पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद एफसीआई में एजीएमयूटी कैडर की अधिकारी की नियुक्ति

पंजाब सरकार के कड़े विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय में एजीएमयूटी कैडर की आईएएस अधिकारी की तैनाती कर दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईएएस अधिकारी नितिका पवार को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अंतर्गत एफसीआई के जनरल मैनेजर पद पर तीन साल की डेपुटेशन पर नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

इस फैसले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नाराजगी जताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि पंजाब में ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि राज्य सरकार ने पहले ही पंजाब कैडर के योग्य आईएएस अधिकारियों का एक पैनल केंद्र को भेजा था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं दी गई। इसके बाद संशोधित पैनल भी भेजा गया, बावजूद इसके केंद्र ने दूसरे कैडर के अधिकारी को नियुक्त कर दिया।

पंजाब सरकार का कहना है कि यह फैसला गलत परंपरा स्थापित करता है, क्योंकि अब तक एफसीआई में हमेशा पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी की ही तैनाती होती रही है। राज्य सरकार ने इस नियुक्ति को संघीय ढांचे और राज्य के अधिकारों के खिलाफ बताते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close