प्रदेश

स्वाति श्रीवास्तव अब ‘आज की खबर’ चैनल से जुड़ीं, 12 साल का पत्रकारिता सफर रहा बेहद सक्रिय

लखनऊ। पत्रकारिता जगत में अपनी बेबाक एंकरिंग और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जानी जाने वाली स्वाति श्रीवास्तव अब देश के उभरते न्यूज़ प्लेटफॉर्म “आज की खबर” से जुड़ गई हैं। स्वाति बीते 12 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय हैं और अपनी मेहनत व निष्पक्ष पत्रकारिता के दम पर दर्शकों के बीच खास जगह बना चुकी हैं।

स्वाति ने अपने करियर की शुरुआत Sea News से की थी। इसके बाद उन्होंने K News और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में काम करते हुए अपनी एंकरिंग और निर्भीक कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। अब वे आज की खबर चैनल का हिस्सा बनकर नई शुरुआत कर रही हैं।

स्वाति श्रीवास्तव को मीडिया जगत में एक निर्भीक, संवेदनशील और प्रोफेशनल एंकर के रूप में जाना जाता है, जो हर मुद्दे को सटीक तथ्यों और जिम्मेदारी के साथ दर्शकों तक पहुँचाने में विश्वास रखती हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close