प्रियंका गांधी की ‘आलिया भट्ट’ नाम की गाय से मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा किया मजेदार किस्सा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि डेयरी किसानों के एक समूह से मुलाकात के दौरान उनकी भेंट ‘आलिया भट्ट’ नाम की एक गाय से हुई। प्रियंका ने इस मजेदार अनुभव को एक्स पर पोस्ट करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी टैग किया।
प्रियंका गांधी का एक्स पोस्ट
प्रियंका ने लिखा, “एक प्यारे से परिवार द्वारा संचालित डेयरी फार्म में डेयरी किसानों के एक समूह से मुलाकात हुई (और आलिया भट्ट नाम की एक गाय भी मिली! आलिया भट्ट से क्षमा चाहती हूं, लेकिन वह वाकई बहुत प्यारी थीं!प्रियंका ने अपने पोस्ट में डेयरी किसानों की समस्याओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसान बढ़ती पशु चिकित्सा दवाओं की कीमतों, बीमा कवरेज की कमी और गुणवत्तापूर्ण पशु आहार तक पहुंच की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे इन मुद्दों को लेकर संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखेंगी ताकि किसानों की परेशानी दूर की जा सके।प्रियंका ने कहा, “मैं उन सभी किसानों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मैं उनकी हर संभव मदद करने का प्रयास करूंगी।
बिलासपुर हादसे पर जताया दुख
प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे पर भी शोक व्यक्त किया। इस हादसे में भूस्खलन के कारण बस दब गई थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई।प्रियंका ने एक्स पर लिखा, “बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में एक यात्री बस के भूस्खलन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मृत्यु और कई के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकग्रस्त परिवारों को संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। राज्य की कांग्रेस सरकार हर संभव मदद और राहत कार्य के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है।प्रियंका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जहां लोग उनके हास्यभाव और संवेदनशीलता दोनों की सराहना कर रहे हैं।