Main Slideराष्ट्रीय

पूर्णिया में बड़ा हादसा: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार की मौत, कई घायल

बिहार के पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। यहां वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल भेजा गया है। वहीं, रेलवे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

सुबह 5 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कस्बा रेलवे गुमटी के पास हुआ। जोगबनी से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत ट्रेन सुबह करीब 5 बजे कस्बा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी लोग इसकी चपेट में आ गए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना गुमटी कर्मी की लापरवाही से हुई या लोग तेज रफ्तार ट्रेन को अनदेखा कर ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे।

जांच के बाद साफ होगी वजह

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल हादसे के पीछे की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। बता दें कि जोगबनी-पाटलिपुत्र रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा तक होती है। यही वजह है कि इसके गुजरने के समय आसपास के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close