Main Slideराजनीति

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश की सख्ती, मीटिंग में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को टोक दिया

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अहम बैठक बुलाई। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा देर से पहुंचे, जिस पर सीएम ने उन्हें भरी मीटिंग में ही टोक दिया। नीतीश ने कहा “आप थोड़ा लेट से आते हैं। यह सुनकर विजय सिन्हा सकपका गए।बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद रहे। लेकिन जब विजय सिन्हा देरी से पहुंचे, तो सीएम ने तुरंत उन पर टिप्पणी कर दी।

“अब दाएं-बाएं नहीं करना है” – नीतीश कुमार

बैठक में महिला रोजगार योजना की लाभार्थी महिलाओं को लेकर चर्चा हुई। इसी दौरान सीएम ने कहा कि चुनाव करीब हैं, इसलिए सबको सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार से हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।हमारी पार्टी के ही चार लोग इधर-उधर कर दिए गए थे, लेकिन हमने साफ कर दिया है कि अब दाएं-बाएं नहीं करना है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close