Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

चार्ली किर्क की हत्या: FBI ने संदिग्ध की तस्वीरें जारी कीं, सूचना देने पर इनाम का ऐलान

वॉशिंगटन। अमेरिका के कंजर्वेटिव नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या मामले में एफबीआई ने संदिग्ध की नई तस्वीरें जारी की हैं। एजेंसी ने आरोपी की पहचान बताने वाले को 88 लाख रुपये (1 लाख डॉलर) का इनाम देने की घोषणा की है।

बुधवार को किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी (यूवीयू) में एक कार्यक्रम के दौरान देश में बढ़ती हिंसा पर भाषण दे रहे थे। तभी अचानक उन पर गोली चला दी गई। गोली उनकी गर्दन पर लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने अमेरिका की राजनीति और सुरक्षा तंत्र को झकझोर कर रख दिया है।

एफबीआई द्वारा जारी तस्वीरों में संदिग्ध युवक काली टोपी, काले कपड़े और बैकपैक पहने सीढ़ियों से उतरता दिख रहा है। ये तस्वीरें यूनिवर्सिटी कैंपस के सीसीटीवी कैमरों से ली गई हैं और घटना से कुछ मिनट पहले की बताई जा रही हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार संदिग्ध की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है और वह कॉलेज छात्र भी हो सकता है।

हत्यारे की पहचान गुप्त रखने का वादा करते हुए एफबीआई ने जनता से सहयोग की अपील की है। एजेंसी ने कहा है कि किसी भी सुराग या जानकारी को तुरंत साझा किया जाए। सोशल मीडिया पर संदिग्ध की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।गौरतलब है कि चार्ली किर्क अमेरिकी राजनीति में युवाओं को जोड़ने वाले प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे। उन्होंने ट्रंप के चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और खासकर युवा वर्ग के बीच उन्हें समर्थन दिलाने का काम किया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close