Main Slideमनोरंजन

अभिनेत्री करिश्मा शर्मा चलती ट्रेन से कूदकर घायल, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ और ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री करिश्मा शर्मा हाल ही में एक गंभीर हादसे का शिकार हो गईं। शूटिंग के लिए जाते समय उन्होंने चलती लोकल ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे उन्हें सिर और पीठ पर गहरी चोटें आईं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

जानकारी के मुताबिक, करिश्मा मंगलवार को चर्चगेट स्टेशन की ओर शूटिंग के लिए जा रही थीं। उस दौरान उन्होंने साड़ी पहन रखी थी। जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ीं, उसकी रफ्तार अचानक तेज हो गई। इसी बीच उनके साथ मौजूद दोस्त ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। घबराकर करिश्मा ने ट्रेन से कूदने का फैसला किया और पीठ के बल जमीन पर गिर गईं।

इस हादसे में उनके सिर पर सूजन आ गई, पीठ और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। डॉक्टरों ने सिर की चोट को गंभीर मानते हुए एमआरआई कराने की सलाह दी है। करिश्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना का पूरा विवरण साझा करते हुए लिखा डर के मारे मैंने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और पीठ के बल गिर गई। सिर में सूजन और पीठ में तेज़ दर्द है। डॉक्टरों ने एमआरआई की सलाह दी है। मैं अस्पताल में हूं। कृपया मेरी जल्दी ठीक होने की दुआ करें।

करिश्मा के एक करीबी दोस्त ने भी अस्पताल से भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा यकीन नहीं होता कि करिश्मा के साथ ऐसा हो गया। हमें वो बेहोश हालत में जमीन पर मिलीं। तुरंत अस्पताल लाया गया। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। जल्दी ठीक हो जाओ, करिश्मा।इस हादसे की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close