Main Slideराष्ट्रीय

झारखंड : रांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से बुधवार को ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाश लंबे समय से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही थी। संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस* ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। उसे रांची के इस्लामनगर इलाके से पकड़ा गया। फिलहाल एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं।इस बीच, देशभर में चल रहे बड़े ऑपरेशन के तहत दिल्ली से भी एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान आफताब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 12 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी जारी है और अब तक 8 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close