Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

पाकिस्तान का वजूद जल्द होगा खत्म : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी ही अराजकता के कारण जल्द ही खत्म हो जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आचार्य चाणक्य ने कहा था कि यदि किसी राष्ट्र में आंतरिक उपद्रव बढ़ जाए तो वह अराजक कहलाता है, और अराजक राष्ट्र ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता। पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। वह अंदर से पूरी तरह खोखला और अस्त-व्यस्त हो चुका है। यही अराजकता उसे उसके अस्तित्व पर संकट खड़ा करने की ओर ले जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत इस तरह की परिस्थितियों से हमेशा सजग और सतर्क रहा है। वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति धरती को माता मानती है, और कोई भी सुयोग्य पुत्र अपनी माता के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ या अपमान सहन नहीं करता।

सीएम योगी ने स्पष्ट कहा, “यदि भारत की आन-बान-शान को चुनौती देने की कोशिश हुई, तो हर भारतवासी उठ खड़ा होगा। यही संदेश प्रभु श्रीराम ने दिया था। उन्होंने राक्षसों का संहार कर धरती को राक्षसों से मुक्त किया। उसी तरह, जो भी उपद्रवी तत्व हमारे राष्ट्र की सुरक्षा को चुनौती देंगे, उन्हें समाप्त कर भारत को सुरक्षित और समृद्ध बनाना ही रामराज्य की आधारशिला है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close