Main Slideमौसम

गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल में स्कूल बंद

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार (21 अगस्त) को गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में रेड अलर्ट घोषित किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिसके चलते कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बुधवार शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 79 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मुंबई में भारी बारिश

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। गुरुवार को भी यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और IMD ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश

हिमाचल प्रदेश के ऊना, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। ऊना के अंब और गगरेट अनुमंडलों में एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। वहीं, कुल्लू के मनाली और बंजार इलाके तथा मंडी जिले में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने स्थिति गंभीर कर दी है।इसी बीच, किन्नौर जिले में कैलाश यात्रा से लौटते समय चट्टान गिरने से एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी गौरव (31) का शव बुधवार को बरामद किया गया। गणेश गुफा के पास मंगलवार को हुए हादसे के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन बचाव दल के पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close