Main Slideराष्ट्रीय

रेप केस में दोषी पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की सजा का ऐलान आज

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को अश्लील वीडियो और बलात्कार के मामले में विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने दोषी ठहराया है। सजा का ऐलान शनिवार को किया जाएगा। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने दोषसिद्धि के बाद रेवन्ना और उनके वकील को अंतिम दलीलें पेश करने का अवसर दिया।अदालत में फैसला सुनाए जाने के बाद प्रज्वल रेवन्ना visibly भावुक हो गए और आंसू पोछते नजर आए। बाहर आकर वह एक कुर्सी पर बैठकर रोने लगे।

केआर नगर की महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत

यह मामला कर्नाटक के केआर नगर की एक घरेलू सहायिका द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर से जुड़ा है। महिला ने रेवन्ना पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अदालत ने 26 साक्ष्यों की गहन समीक्षा के बाद उन्हें दोषी माना।

पहले भी रहे हैं विवादों में

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ इसी तरह के तीन अन्य मामले भी दर्ज हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा महिलाओं का यौन उत्पीड़न और रिकॉर्डिंग करने के कथित वीडियो सामने आए थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद वह देश छोड़कर फरार हो गए थे।

पूर्व प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री की अपील पर की थी वापसी

पब्लिक डोमेन में आलोचना और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा व उनके पुत्र, केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी की अपील के बाद 31 मई 2024 को प्रज्वल रेवन्ना भारत लौटे, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जमानत याचिकाएं खारिज, SIT ने पेश किए ठोस सबूत

रेवन्ना की कई जमानत याचिकाओं को विभिन्न अदालतों ने खारिज कर दिया। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने उनके खिलाफ ठोस सबूत जुटाए, जिसमें पीड़िता के बयान और वीडियो फुटेज शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close