Main Slideप्रदेश

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे बीजेपी सांसद आदित्य साहू

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन इन दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने अस्पताल जाकर शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी औपचारिक मुलाकात की, जिसमें राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई।

गौरतलब है कि शिबू सोरेन बीते 18 दिनों से अस्वस्थ हैं और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, स्ट्रोक के कारण उनके शरीर का एक हिस्सा निष्क्रिय हो गया है, हालांकि वर्तमान में उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उन्हें ICU में निगरानी में रखा गया है। शिबू सोरेन के साथ अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन सहित पूरा परिवार मौजूद है।

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना था और डॉक्टरों से बातचीत की थी। इसके अलावा राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, पप्पू यादव, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और सुदेश महतो जैसे कई राजनीतिक दिग्गज भी पूर्व मुख्यमंत्री की कुशलता की जानकारी ले चुके हैं।।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close