Main Slideप्रदेश

सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट की मुख्यमंत्री निवास कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित की गई है। इस बैठक में राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श की संभावना है।

युक्तियुक्तकरण, स्कूल शिक्षा, कृषि, राजस्व से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इससे संबंधित कुछ बड़े फैसलों की घोषणा सरकार कर सकती है। इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजपत्रित अफसरों के संगठन को आश्वस्त किया था। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न विषयों से अलग कैबिनेट की बैठक सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाएं जाने पर भी चर्चा हो सकती है। अगर राज्य सरकार इस पर फैसला लेती है तो इसका फायदा राज्य के 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close