Main Slideप्रदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र पहुंचे, 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। यह भव्य आयोजन कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड में होगा, जिसमें एक लाख योग साधक एक साथ योग करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करने की तैयारी करेंगे।

मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों के साथ बैठक में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए कि कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और योगाभ्यास करवाएंगे। सीएम ने बताया कि इस आयोजन में प्रदेश भर से 10 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close