Main Slideमनोरंजन

मशहूर निर्देशक विक्रम सुगुमरण का 47 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई। मशहूर निर्देशक विक्रम सुगुमरण का रविवार को 47 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए की। उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई गहरे सदमे में है और कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। विक्रम सुगुमरण को खास तौर पर उनकी फिल्म ‘माधा यानाई कूटम’ के लिए जाना जाता था। यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई बल्कि आलोचकों से भी खूब तारीफ बटोरी। उनकी फिल्मों में एक अलग पहचान और गहराई होती थी, जिसने उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अहम निर्देशकों में से एक बना दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर को बस में यात्रा करते समय कार्डियक अरेस्ट आया और वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। वह एक निर्माता को नई स्क्रिप्ट सुनाकर मदुरै से लौट रहे थे, तभी अचानक बस में बैठे-बैठे उनके सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक और संवेदनाओं का दौर शुरू हो गया। कई कलाकारों और उनके दोस्तों ने पोस्ट के ज़रिए अपना दुख व्यक्त किया और विक्रम की प्रतिभा और उनकी यादों को संजोया। फ़िल्म जगत के लोग उन्हें एक समर्पित, मेहनती और सच्चे कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close