Main Slideप्रदेश

जालंधर में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 86 हैंड ग्रेनेड बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और शहीद भगत सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 86 पी-86 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ने कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर जालंधर के आदमपुर के पास एक डेड लेटर बॉक्स (DLB)/ड्रॉप लोकेशन से ग्रेनेड हासिल किए थे। बताया जा रहा है कि विदेशी हैंडलर ने ही आरोपी को इस लोकेशन की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक, यह मॉड्यूल विदेश में बैठे आतंकियों के इशारे पर संचालित किया जा रहा था और इसके जरिए पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संभावित हमले को विफल कर दिया।

अब जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी हैं। जांच में विदेशी हैंडलरों, स्थानीय मददगारों और मॉड्यूल के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाने पर फोकस किया जा रहा है। पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत सदर नवांशहर थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close