प्रदेश

साहिस्ता सैफी को न्यूज इंडिया में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं डिजिटल एडिटर

नई दिल्ली। साहिस्ता सैफी एक प्रतिष्ठित भारतीय पत्रकार हैं, जो पिछले 13 वर्षों से मीडिया जगत में अपनी डायनामिक सोच और अपने बहतरीन कार्य करने के लिए जानी जाती हैं, अब उन्हें न्यूज़ इंडिया चैनल में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब न्यूज़ इंडिया में बतौर डिजिटल एडिटर कमान संभालेंगी।

आपको बता दें इससे पहले शाइस्ता सैफ़ी सहारा समय न्यूज नेटवर्क की डिजिटल एडिटर रह चुकी हैं। मीडिया उद्योग में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, वह साढ़े 4 साल न्यूज नेशन डिजिटल का हिस्सा रहीं, जिन्होंने न्यूज़ नेशन के डिजिटल प्लेटफार्म को नई दिशा दी। उससे पहले उन्होंने प्रसिद्ध प्रकाशन अमर उजाला के साथ कार्य किया। जहां उन्होंने डिजिटल को नए आयाम दिए।

पत्रकारिता से परे, साहिस्ता सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल हैं और अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा अर्जित कर रही हैं। उनके सम्मानों में लंदन वर्ल्ड बुक्स एंड रिकॉर्ड अवार्ड, अंतर्राष्ट्रीय महात्मा गांधी नोबेल शांति पुरस्कार 2023, इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड 2023, नेल्सन मंडेला फेलोशिप पुरस्कार 2024, दिल्ली रत्न पुरस्कार 2025 और लंदन बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025 शामिल हैं। साहिस्ता मनोरंजन उद्योग में भी एक अनुभवी पेशेवर हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close