राष्ट्रीय

लालू प्रसाद यादव की मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी, दो दिन में मिल जाएगी छुट्टी

मुंबई। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी पूरी तरह से सफल रही है। डॉक्टर के अनुसार राजद सुप्रीमो को अभी अत्यंत देख-रेख के लिए अस्पताल रखा गया है।

लालू यादव को 10 सितंबर को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था और बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। सूत्रों ने बताया कि बिहार के 76 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को एक या दो दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले 2014 में लालू यादव की एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में छह घंटे लंबी महाधमनी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी। उन्होंने 2018 और 2023 में फॉलो-अप के लिए अस्पताल का दौरा किया था। सूत्रों ने एजेंसी से कहा, ‘उन्हें 10 सितंबर 2024 को डॉ. संतोष डोरा और डॉ. तिलक सुवर्णा द्वारा एंजियोप्लास्टी के लिए एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में फिर से भर्ती कराया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close