उत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल का जन्मदिन आज, लखनऊ के पार्टी दफ्तर में लगा रहा बधाई देने वालों का तांता

लखनऊ। आज अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का जन्मदिन है। इस मौके पर आज उन्हें प्रदेशभर से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इतना ही नहीं देश के कोने कोने से भी उन्हें बधाई संदेश प्राप्त हुए।

आशीष पटेल ने आज कैंप कार्यालय लखनऊ में अपना दल एस के पदाधिकारियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के साथ पार्टी के छोटे कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि आशीष पटेल का जन्म 13 अगस्त 1979 को चित्रकूट के हनुमानगंज में हुआ था। आशीष ने प्रयागराज के राजकीय इण्टर कालेज से 12वीं पास किया है।

इसके बाद उन्होंने झांसी के गर्वनमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की। उन्होंने जलनिगम में इंजिनियर के रूप में सेवा आरंभ की। हालांकि राजनैतिक सफर शुरू करने से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close