Main Slideराष्ट्रीय

तमिलनाडु की स्टील फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट, बिहार के युवक की दर्दनाक मौत, 7 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के गुमिडिपूंडी SIPCOT औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक निजी स्टील मेल्टिंग फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण विस्फोट और आग लग गई। हादसे में बिहार निवासी 24 वर्षीय रवि रंजन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, स्टील पिघलाने के दौरान फर्नेस का बॉयलर अचानक फट गया, जिससे पूरी यूनिट में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रवि रंजन के शरीर के अंग अलग हो गए। दुर्घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर एक कटा हुआ हाथ भी मिला, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घायलों में भूषण कुमार (25), ओम कुमार (22), रंजीत कुमार (35) और सिंबर सिंह (24) को गुमिडिपुंडी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बिहार के राजा बाबू (26), रणवीर कुमार (26) और फ्रेंड्स कुमार (27) का इलाज चेन्नई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार (25) को बेहतर उपचार के लिए चेन्नई के दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे के बाद गुमिडिपूंडी और SIPCOT के दो फायर स्टेशनों की टीमों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि फर्नेस के बॉयलर में तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close