Main Slideराष्ट्रीय

गुजरात ATS का बड़ा ऑपरेशन: जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, गुजरात-मध्य प्रदेश में फैला था नेटवर्क

गुजरात एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से कथित तौर पर जुड़े आठ आरोपियों को गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, ये सभी आरोपी गुजरात में संगठन का सक्रिय नेटवर्क खड़ा करने और उसकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश में शामिल थे। ATS ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13, 17, 18, 38 और 39 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148 और 61 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  • अहमद पुत्र अब्दुल्ला गाजीवाला
  • इब्राहिम पुत्र मोहम्मद हुसैन घाघा
  • मुदस्सिर पुत्र अब्दुल्ला गाजीवाला
  • ज़कारिया दुरानी पुत्र मोहम्मद अम्मार घाघा
  • मुफ्ती फौजान पुत्र इस्माइल दौवा
  • मोहम्मद अमीन शेरा
  • मोहम्मद अब्दुल पुत्र रहमान सावदी
  • बिलाल मोहम्मद पुत्र अम्मार घाघा

ATS का दावा

गुजरात ATS के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक साथ छापेमारी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे और गुजरात में संगठन का नेटवर्क मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।

कई जिलों में एक साथ छापेमारी

ATS ने गुजरात और मध्य प्रदेश में समन्वित अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर क्षेत्र से कई आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी को मध्य प्रदेश के देवास जिले से गिरफ्तार किया गया।

डिजिटल और फंडिंग नेटवर्क की जांच

जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं। साथ ही बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नेटवर्क को किस तरह वित्तीय सहायता मिल रही थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी। ATS का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। फिलहाल पूरे नेटवर्क, उसके संपर्कों और संभावित गतिविधियों की विस्तृत जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close