Main Slideराजनीति

कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी, कई राज्यों में बदलेंगे प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी

कांग्रेस पार्टी में जल्द ही बड़े संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टी नेतृत्व दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और राज्य प्रभारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई नियुक्तियों पर मंथन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने वाला है। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जा सकती है। वरिष्ठ नेता अभिषेक दत्त इस पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। वहीं राजस्थान में भी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बदलाव की संभावना है और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के बदलाव की चर्चा तेज है। पार्टी नेतृत्व इन राज्यों में संगठन को नई दिशा देने के लिए नए चेहरों पर विचार कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, फेरबदल केवल प्रदेश अध्यक्षों तक सीमित नहीं रहेगा। हरियाणा, असम, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की जा सकती है। ये पद विभिन्न कारणों से खाली हैं और पार्टी संगठनात्मक जरूरतों के अनुरूप नई जिम्मेदारियां तय करने की तैयारी में है। कांग्रेस का मानना है कि नई नियुक्तियों से केंद्रीय नेतृत्व और राज्य इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क मजबूत होगा। हाल ही में कर्नाटक में बीके हरि प्रसाद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसके बाद अन्य राज्यों में भी बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।

इस बीच कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। कर्नाटक से ही पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को भी टिकट मिला है। मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया गया है। तमिलनाडु से डेटा एनालिटिक्स एवं प्रोफेशनल्स विंग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती को मैदान में उतारा गया है। राजस्थान से नीरज डांगी को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि झारखंड से कांग्रेस अध्यक्ष के साथ काम कर रहे प्रणव झा को टिकट दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close