Main Slideमनोरंजन

10 साल के इंतजार के बाद मां बनीं संभावना सेठ, सरोगेसी से जुड़वां बच्चों का हुआ जन्म

टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री संभावना सेठ के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के 10 साल बाद संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। 45 वर्ष की उम्र में संभावना ने सरोगेसी के जरिए एक बेटे और एक बेटी का स्वागत किया है।

इस खुशखबरी को साझा करते हुए संभावना और अविनाश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में लिखा गया, “हमें भगवान ने एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। हम जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।” वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई। लक्ष्मी और गणेश दोनों हमारे घर आ गए हैं। हमारा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। हर-हर महादेव।”

इस खबर के सामने आते ही फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। सुनीता आहूजा , अक्षरा सिंह , जमी लीवर , पाखी हेगड़े और फ़्लोरा सैनी समेत कई कलाकारों ने उन्हें बधाई दी। फैंस ने भी लंबे संघर्ष के बाद माता-पिता बनने की खुशी पर दंपति की सराहना की। संभावना सेठ ने इस खुशी के मौके पर कुछ भावुक तस्वीरें भी साझा की हैं। तस्वीरों में वह भावुक नजर आ रही हैं और भगवान का आभार व्यक्त करती दिखाई दे रही हैं। एक अन्य तस्वीर में उनके पति अविनाश उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि संभावना सेठ का मां बनने का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने कई बार IVF प्रक्रिया का सहारा लिया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका IVF उपचार सात बार असफल रहा और उन्हें गर्भपात जैसी कठिन परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ा। लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद अब सरोगेसी के माध्यम से उन्हें मातृत्व का सुख प्राप्त हुआ है। संभावना और अविनाश की यह खुशखबरी उनके प्रशंसकों के लिए भी किसी उत्सव से कम नहीं है, जो वर्षों से इस पल का इंतजार कर रहे थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close