Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, एक मंच पर दिखा मुलायम परिवार

प्रतीक यादव की त्रयोदशी संस्कार और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोमवार को लखनऊ में किया गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ भी ब्रह्म भोज में शामिल हुए और परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। समारोह में सीएम योगी ने अपर्णा यादव समेत यादव परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी वीडियो में मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि सभा में शामिल होते नजर आए।

रविवार शाम अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेरहवीं का निमंत्रण कार्ड साझा किया था। इस कार्ड में अखिलेश यादव , डिंपल यादव , शिवपाल सिंह यादव समेत पूरे मुलायम परिवार के नाम शामिल थे। इसे परिवार की एकजुटता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

इस कार्यक्रम के साथ सैफई की पारंपरिक तेरहवीं प्रथा भी चर्चा में आ गई। दरअसल, सैफई गांव में आर्थिक बोझ के कारण वर्षों पहले पारंपरिक तेरहवीं भोज की प्रथा लगभग बंद कर दी गई थी। इसी परंपरा का पालन करते हुए मुलायम सिंह यादव के निधन के समय भी परिवार ने तेरहवीं की बजाय श्रद्धांजलि सभा और हवन का आयोजन किया था।

ऐसे में प्रतीक यादव की त्रयोदशी को लेकर राजनीतिक और पारिवारिक चर्चाएं तेज हो गई थीं, लेकिन पूरे परिवार की मौजूदगी ने कई अटकलों पर विराम लगा दिया। बता दें कि प्रतीक यादव का निधन 13 मई 2026 को हुआ था। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे प्रतीक की मौत का कारण हृदय में खून का थक्का जमना बताया गया था। उनका अंतिम संस्कार 14 मई को गोमती तट पर किया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close