Main Slideमनोरंजन

‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल

‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी मेगा स्टारकास्ट और कॉमिक एंटरटेनमेंट को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद अब इसका नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक लवर्स के बीच हलचल मचा दी है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि अक्षय कुमार पहली बार किसी भोजपुरी फ्लेवर वाले गाने में नजर आए हैं। उनके साथ भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री, देसी अंदाज और दमदार डांस मूव्स गाने को और खास बना रहे हैं।

‘घिस घिस घिस’ को रंग-बिरंगे विजुअल्स, फेस्टिव माहौल और वायरल हुक स्टेप्स के साथ तैयार किया गया है। गाने में अक्षय कुमार का रस्टिक और देसी अवतार फैंस को खूब आकर्षित कर रहा है। यह गाना बॉलीवुड और भोजपुरी तड़के का हाई-एनर्जी मिश्रण है, जिसे खास तौर पर मास ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। गाने को विक्रम मोन्ट्रोसे ने कंपोज किया है और उन्होंने ही सुप्रिया पाठक के साथ इसे अपनी आवाज भी दी है। इसके बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। गाने के म्यूजिक प्रोडक्शन में आकाश यादव और विक्रम मोंट्रोस की अहम भूमिका रही है।

विक्रम मोंट्रोस ने गाने को लेकर कहा कि ‘घिस घिस घिस’ को पूरी तरह मस्ती और एंटरटेनमेंट से भरपूर बनाने की कोशिश की गई है, जिसमें बॉलीवुड की एनर्जी, भोजपुरी फ्लेवर और ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का खास अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद बड़ी और दमदार है। इसमें सुनील शेट्टी , परेश रावल , अरशद वारसी , रवीना टंडन , लारा दत्ता , जॉनी लीवर , राजपाल यादव और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close